लिपिक संघ की बैठक में किरोसीन पर चर्चा
लिपिक संघ की बैठक में किराेसीन पर चर्चाफोटो.एसई-7 बैठक करते लिपिकगणप्रतिनिधि, शिवहर. विधि लिपिक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष राजमंगल सिंह की अध्यक्षता में संघ भवन में हुई. इसमें किरोसीन नहीं मिलने पर क्षोभ व्यक्त किया गया. इस दौरान एसडीओ को दिये गये आवेदन पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि एसडीओ का ध्यान […]
लिपिक संघ की बैठक में किराेसीन पर चर्चाफोटो.एसई-7 बैठक करते लिपिकगणप्रतिनिधि, शिवहर. विधि लिपिक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष राजमंगल सिंह की अध्यक्षता में संघ भवन में हुई. इसमें किरोसीन नहीं मिलने पर क्षोभ व्यक्त किया गया. इस दौरान एसडीओ को दिये गये आवेदन पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि एसडीओ का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जायेगा. ताकि लिपिक को किराेसीन मुहैया कराया जा सके. इस मौके पर चेतावनी दी गयी कि उनके मांग पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक रूख अख्तियार किया जायेगा. मौके पर रविशंकर सिंह,गोपाल कुमार सिंह,शंभू नाथ राय, राहुल कुमार, प्रमोद श्रीवासत्व समेत कई मौजूद थे.नवोदय विद्यालय में सांकेतिक विरोध प्रर्दशन फोटो एसई-5 धरना पर बैठे नवोदय विद्यालय कर्मचारीशिवहर. सप्तम् वेतन आयोग की रिपाेर्ट संतोषजनक नहीं रहने के विरोध में नवोदय विद्यालय के कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रर्दशन किया. इस दौरान कहा कि वेतन आयोग का रिर्पोट छलावा है. वेतन वृद्धि 24 प्रतिशत दिखया गया है. जबकि वेतन वृद्धि मात्र 14 प्रतिशत किया गया है. मौके पर अरविंद कुमार,सुमित कुमार, अनिल कुमार सिंह, पूनम कुमारी, अखिलेश कुमार, सुबोध कुमार यादव, निर्भय कुमार श्रीवासत्व, टोफिक अंसारी, शिवनंदन सिंह, चंद्रदीप कुमार पटेल,रघु पासवान,ढ़ढ़ीराज बेलवासे समेत कई मौजूद थे. कुशहर में संतोषी मां पूजा को निकाली कलश यात्रा फोटो एसई-6 कलश यात्र निकालती कन्याएंशिवहर. जिले के कुशहर में कलश यात्रा संतोषी मां पूजा को लेकर निकाला गया. इस दौरान कन्याओं ने पूजन स्थल से बागमती नदी के डुब्बा घाट तक कलश यात्रा निकाली व मां संतोषी का जयघोष किया. इसी के साथ कुशहर में संतोषी मेला का शुभारंभ हो गया. जो नौ दिनों तक चलेगा. इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










