29 को निकलेगा अस्थि कलश यात्रा
29 को निकलेगा अस्थि कलश यात्रासीतामढ़ी . विश्व हिंदू परिषद् की जिला इकाई की एक बैठक विभागाध्यक्ष ओमप्रकाश साह के आवास पर अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हिंदू हृदय सम्राट स्व अशोक सिंघल जी की अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. 29 नवंबर को दिन के दो बजे जानकी […]
29 को निकलेगा अस्थि कलश यात्रासीतामढ़ी . विश्व हिंदू परिषद् की जिला इकाई की एक बैठक विभागाध्यक्ष ओमप्रकाश साह के आवास पर अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हिंदू हृदय सम्राट स्व अशोक सिंघल जी की अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. 29 नवंबर को दिन के दो बजे जानकी मंदिर परिसर से बाइक जुलूस के साथ अस्थि कलश यात्रा निकाला जायेगा. इस दौरान भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी चलता रहेगा. अस्थि को पवित्र लक्ष्मणा नदी में प्रवाह किया जायेगा. कलश यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर फूलों की बारिश से पुष्पांजलि देने का निश्चय किया गया. बैठक में धर्माचार्य प्रमुख संत भूषण दास जी ने सभी हिंदू परिवारों के एक सदस्य को पुष्पांजलि देने का आग्रह किया है. इस अवसर पर विभाग प्रचारक अरविंद कुमार, जिला मंत्री अरविंद कुमार झा, बजरंग दल के जिला संयोजक रंजन कुमार सिंह, संत मदन दास, राजनारायण दास, श्याम बिहारी दास, अवधेश चौधरी, रोहित शर्मा, सियाशरण दास, डॉ शत्रुध्न यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










