पोस्टर के माध्यम से वश्वि शांति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पोस्टर के माध्यम से विश्व शांति का संदेशफोटो-8 प्रतिभागियों के साथ क्लब के अध्यक्ष व अन्य– लायंस क्लब यूथ द्वारा पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन– अलग-अलग स्कूलों के कुल 50 बच्चों ने लिया भाग– डॉ राजेश ने कहा, बच्चों ने किया बहुत अच्छा प्रदर्शन सीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में गुरुवार को शांति […]

विज्ञापन

पोस्टर के माध्यम से विश्व शांति का संदेशफोटो-8 प्रतिभागियों के साथ क्लब के अध्यक्ष व अन्य– लायंस क्लब यूथ द्वारा पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन– अलग-अलग स्कूलों के कुल 50 बच्चों ने लिया भाग– डॉ राजेश ने कहा, बच्चों ने किया बहुत अच्छा प्रदर्शन सीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में गुरुवार को शांति नगर स्थित संत जोसेफ स्कूल में इंटरनेशनल लायंस पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल के अलावा सेक्रेड हर्ट स्कूल के करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया. विश्व में शांति को बढ़ावा देने एवं लोगों को शांति के प्रति संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष लायंस इंटरनेशनल द्वारा 11 से 13 आयु वर्ग के बच्चों के बीच उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. क्लब के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सुमन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दोनों स्कूल के बच्चे काफी उत्साहित दिखे एवं उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. चयन समिति के सदस्यों ने संत जोसेफ स्कूल के वर्ग छह के छात्र अमन राज को प्रथम, सेक्रेड हर्ट स्कूल की सुदेशमा सुरभि को द्वितीय एवं अदिति सिंह को तृतीय स्थान के लिए चयनित कर उन्हें प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब बोर्ड के सदस्य डॉ(प्रो) राजकुमार गुप्ता, डॉ विजय सर्राफ एवं मधुरिमा रानी ने सहयोग किया. मौके पर संत जोसेफ स्कूल के निदेशक अमित कुमार, ममता मैडम, सेक्रेड हर्ट स्कूल के सूरज कुमार एवं उनकी आर्ट शिक्षिका समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन