डॉन की बीबी गर्भवती,जेल में भूचाल
डॉन की बीबी गर्भवती,जेल में भूचाल प्रतिनिधि,शिवहर विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोपी डॉन मुकेश पाठक की जेल में बंद पत्नी पूजा गर्भवती है. इसकी सूचना के बाद शिवहर मंडल कारा प्रशासन सकते में है. जेल अधीक्षक रामधार सिंह कर्मी की गतिविधि व इस मामले में संलिप्तता की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं. सूत्रों की मानें […]
डॉन की बीबी गर्भवती,जेल में भूचाल प्रतिनिधि,शिवहर विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोपी डॉन मुकेश पाठक की जेल में बंद पत्नी पूजा गर्भवती है. इसकी सूचना के बाद शिवहर मंडल कारा प्रशासन सकते में है. जेल अधीक्षक रामधार सिंह कर्मी की गतिविधि व इस मामले में संलिप्तता की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं. सूत्रों की मानें तो उसमें जेलर समेत अन्य कर्मी पर कार्रवाई तय है. फिलहाल पूजा मंडल कारा मुजप्फरपुर में है. जहां उसके मेडिकल जांच से बात सामने आयी है कि वह गर्भवती है. वह मार्च तक एक शिशु को जन्म देगी. उसके बाद से जहां जिले में चर्चाओं का बाजार गरम है.वहीं पूरे मामले में संलिप्तता की सुई शिवहर मंडल कारा की ओर घूमती नजर आ रही है. मुकेश पाठक 20 जुलाई 2015 को पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल शिवहर से फरार हो चुका है. मुकेश संतोष झा का शूटर बताया जाता रहा है. मुकेश के फरार होने के बाद स्थानीय पुलिस की काफी किरकिरी हुई. कर्तव्य में लापरवाही के कारण ड्यूटी पर लगे जवानों को निलंबित कर दिया गया. मंडल कारा पर भी सवाल उठे. इसको लोग भूल भी नहीं पाये थे कि पूजा के गर्भवती होने की सूचना ने कारा प्रशासन को फिर से सवाल के घेरे में डाल दिया है. सवाल है कि पूजा व मुकेश के मिलन के लिए एकांत किसने उपलब्ध कराया. क्या जेल के वरीय पदाधिकारी आंख व कान बंद कर लिये थे? इसमें पैसों का भी खेल चला ,जिसके चमक के आगे पुलिस ने घुटने टेक दिये. इन सभी प्रश्नों के जवाब टटोलने में जेल अधीक्षक भले ही लगे हो. किंतु इस चूक ने जेल प्रशासन के विश्वसनीयता पर सवाल उठाये हैं. न्यायालय में पेशी के दौरान पूजा व मुकेश की मुलाकात हुई थी. बस एक नजर में प्यार हो गया. उसके बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों की शादी अक्टूबर 2013 में हुई. मुकेश के फरार होने के बाद शिवहर जेल प्रशासन ने पूजा को अक्टूबर 2015 को मुजप्फरपुर मंडल कारा में स्थानान्तरित कर दिया था.कहते हैं जेल अधीक्षकमंडल कारा शिवहर के जेल अधीक्षक रामाधार सिंह ने कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है कि पूजा गर्भवती है. जांच चल रही है. यह उनके पदस्थापित होने के पूर्व की घटना है. दोनों को एकांत उपलब्ध कराने में जिसका भी हाथ होगा. कार्रवाई तय है. पूजा ने शिवहर जेल में रहते कभी भी गर्भवती होने की बात नहीं बतायी. मुजप्फरपुर जाने के बाद इसका खुलासा हुआ है. एक सवाल के जबाव में कहा जेलर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होते हैं. उनकी जिम्मेवारी भी इस मामले में बनती है कि जेल मैनुअल का उल्लंघन नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










