शराब से होने वाली क्षति से शायद ही कोई अंजान
सीतामढ़ी : शराब की बिक्री से भले हीं राज्य सरकार को काफी राजस्व प्राप्त होता है, पर इससे समाज को हो रही व होने वाली क्षति से शायद हीं कोई अनजान होगा. शराब के चलते अब तक न जाने कितने घर उजड़ गये तो कई लोग आज सड़क पर आ गये हैं. कई लोगों को […]
सीतामढ़ी : शराब की बिक्री से भले हीं राज्य सरकार को काफी राजस्व प्राप्त होता है, पर इससे समाज को हो रही व होने वाली क्षति से शायद हीं कोई अनजान होगा. शराब के चलते अब तक न जाने कितने घर उजड़ गये तो कई लोग आज सड़क पर आ गये हैं. कई लोगों को यह शराब बरबाद कर चुका है तो नयी पीढ़ी भी बरबाद हो रही है.
कहा जाता है कि अधिकांश घरों में पति-पत्नी के बीच विवाद का सबसे बड़ा कारण पति का शराब पीना है. वैसे भी शराब व अन्य नशीली चीजों की एक बार लत लग जाने के बाद उससे पीछा छुड़ाना मुश्किल होता है. इधर, नीतीश सरकार ने गुरुवार को अचानक शराब बंदी की घोषणा का निर्णय लेकर सबों को चौंका दिया है.
यह बंदी एक अप्रैल 2016 से लागू होगी. सीएम नीतीश कुमार ने विस चुनाव के दौरान हीं कहा था कि पुन: उनकी सरकार बनी तो शराब पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी जायेगी. उन्होंने अपने इस चुनावी वादे को पूरा कर दिखाया.
काफी देर से हीं सही सीएम श्री कुमार के इस फैसले से हर वर्ग के लोग खुश हैं और लोगों का उनके प्रति सम्मान बढ़ा है. सरकार के निर्णय पर प्रभात खबर ने हर वर्ग के लोगों से प्रतिक्रिया ली जो इस प्रकार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










