जो हुआ नशा का शिकार उसका उजड़ा घर परिवार
सीतामढ़ी : मद्य निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आदर्श नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक विपिन कुमार प्रसाद के नेतृत्व में शहर में रैली निकाला. ‘जो हुआ नशा का शिकार, उसका उजड़ा घर परिवार’, ‘शराब की बू छीन लेती है […]
सीतामढ़ी : मद्य निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आदर्श नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक विपिन कुमार प्रसाद के नेतृत्व में शहर में रैली निकाला.
‘जो हुआ नशा का शिकार, उसका उजड़ा घर परिवार’, ‘शराब की बू छीन लेती है घर की खुशबू’ एवं ‘नगरपालिका के बच्चों ने ठाना है, नशा मुक्त सीतामढ़ी बनाना है’ आदि नारों के साथ स्कूल से निकली रैली नगर के किरण चौक होते हुए महंत साह चौक से थाना रोड, शंकर चौक भवदेपुर से हॉस्पिटल रोड होकर वापस स्कूल लौटी.
रैली से पूर्व प्रधानाध्यापक ने बच्चों को स्पष्ट किया कि यह रैली मद्य निषेध दिवस के अवसर पर किया जा रहा है. बच्चों को अपने अभिभावकों एवं पास पड़ोस के लोगों को शराब से होनेवाली हानि के बारे में जागरूक करने की अपील की गयी.
रैली के उपरांत चेतना सत्र में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना को बच्चों से पढ़वाया गया. मौके पर शिक्षिका अंजू कुमारी, वीणा कुमारी, पुष्पा कुमारी, अर्चना यादव समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी, शहनाज बेगम, समाजसेवी मुकेश ठाकुर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










