किशोरी का शव मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : सहियारा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव से गत शनिवार को स्कूल जाने के दौरान गायब हुई एक किशोरी का शव बुधवार को गांव के सरेह स्थित सोरम नदी में मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान गांव के विजय दास की 11 वर्षीय पुत्री प्रतिभा कुमारी के रूप में हुई है. बुधवार […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सहियारा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव से गत शनिवार को स्कूल जाने के दौरान गायब हुई एक किशोरी का शव बुधवार को गांव के सरेह स्थित सोरम नदी में मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान गांव के विजय दास की 11 वर्षीय पुत्री प्रतिभा कुमारी के रूप में हुई है.

बुधवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति की नजर नदी में तैरते हुए शव पर गयी. शोर मचाने पर थोड़ी ही देर में गांव के सैकड़ों लोगो की भीड़ एकत्रित हो गया. सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.

मृत किशोरी का पिता विजय दास ने पुलिस को बताया कि प्रतिभा शनिवार को स्कूल के लिए निकली थी. स्कूल बंद होने के बाद भी काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी, तो घरवाले खोजबीन करने लगा. कहीं से भी सुराग नहीं मिलने के बाद स्थानीय थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी.

परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर ही रहे थे कि बुधवार की सुबह अचानक गांव के सोरम नदी में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली. परिजन रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना था कि शव को केले के थंब से दबाया दिया गया था. वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि आशंका के मद्देनजर मामले में गांव के ही नरेश दास नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या की गयी है या किशोरी आवेश में आकर खुदकुशी की है. सूचना मिल रही है कि मृत किशोरी घर से नाराज हो कर निकली थी. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए नरेश दास मृतका के पिता का रथ चलाता था, जिसके कारण उसके घर उसका बराबर आना-जाना रहता था. इसी के आशंका के मद्देनजर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन