केरोसिन वितरण में अनियमितता का आरोप
केरोसिन वितरण में अनियमितता का आरोप सीतामढ़ी. सीतामढ़ी लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंजारुल हक तौहीद ने सदर एसडीओ को आवेदन देकर नगर परिषद् के वार्ड संख्या-चार स्थित मुरलियाचक के ठेला वेंडर द्वारा केरोसिन के वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. आवेदन में स्पष्ट किया है कि उक्त वार्ड में वेंडर द्वारा बिना […]
केरोसिन वितरण में अनियमितता का आरोप सीतामढ़ी. सीतामढ़ी लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंजारुल हक तौहीद ने सदर एसडीओ को आवेदन देकर नगर परिषद् के वार्ड संख्या-चार स्थित मुरलियाचक के ठेला वेंडर द्वारा केरोसिन के वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. आवेदन में स्पष्ट किया है कि उक्त वार्ड में वेंडर द्वारा बिना कार्डधारी एवं छात्रावास में रह रहे छात्रों के लिए आवंटित केरोसिन निर्धारित स्थल पर वितरण करने के बजाय अपने आवास से दो चार व्यक्ति को केरोसिन देकर बाकी कालाबाजारी में बेच लेता है. ठेला वेंडर द्वारा केरोसिन वितरण नहीं करने के कारण वार्ड की गरीब जनता एवं छात्र वंचित हो जाते हैं, जिसके कारण लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने एसडीओ से अविलंब जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










