दो गुटों के बीच मारपीट, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

दो गुटों के बीच मारपीट, प्राथमिकी रीगा. सहियारा थाना क्षेत्र के मौदह गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों जख्मी एक ही गुट के हैं. तीनों की चिकित्सा रीगा पीएचसी में चल रही है. पुलिस को दिये बयान में जख्मी गंगा महतो ने मारपीट […]

विज्ञापन

दो गुटों के बीच मारपीट, प्राथमिकी रीगा. सहियारा थाना क्षेत्र के मौदह गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों जख्मी एक ही गुट के हैं. तीनों की चिकित्सा रीगा पीएचसी में चल रही है. पुलिस को दिये बयान में जख्मी गंगा महतो ने मारपीट के लिए ग्रामीण शंभु पासवान, लक्ष्मण पासवान, संतोष पासवान, शंकर पासवान, शिवजी पासवान व बच्चू पासवान समेत अन्य को आरोपित किया है. फरसे से प्रहार किया18 नवंबर को गंगा महतो महावीरी झंडे देख कर घर पर पहुंचा. वह दरवाजे पर बैठा था. इसी बीच आरोपितों ने वहां पहुंच कर गाली-गलौज व मारपीट की. बीच-बचाव में आये चचेरे भाई झगड़ू महतो को फरसे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. हाथ कटने से जख्मी झगड़ू अचेत होकर घटनास्थल पर ही गिर गया. यह देख गंगा महतो के पिता राजेंद्र महतो भी मौके पर पहुंचे. आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की. जाने के दौरान गंगा के घर से नगद 10 हजार, चेन अन्य सामान लूट लिया गया. बॉक्स में :-जमीन पर अवैध कब्जारीगा. स्थानीय मिल बाजार निवासी अवधेश कुमार गुप्ता ने जमीन का अवैध कब्जा कर उस पर मकान बना लेने की बाबत राम शरण महतो व जीतू महतो के खलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. श्री गुप्ता ने बताया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर घर बनाने की कोशिश की गयी थी. शिकायत करने पर पुलिस मौके पर पहुंच निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी. पुलिस ने एक हाथ जमीन छोड़ कर घर बनाने का निर्देश दिया था. उस दौरान दोनों आरोपित पुलिस की बात मान गये थे. छठ में घर चले जाने पर आरोपितों ने पुलिस की रोक के बावजूद मकान बना लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन