चार बच्चों के साथ दो बिचौलिये धराये

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुरुवार की शाम एसएसबी के जवानों ने चार बच्चों के साथ दो बिचौलिये को पकड़ा. बाद में दोनों बिचौलिये को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. एसएसबी को सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों को मुंबई के रास्ते विदेश भेजने की योजना है और इसी मकसद से चार बच्चों […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुरुवार की शाम एसएसबी के जवानों ने चार बच्चों के साथ दो बिचौलिये को पकड़ा. बाद में दोनों बिचौलिये को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. एसएसबी को सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों को मुंबई के रास्ते विदेश भेजने की योजना है और इसी मकसद से चार बच्चों को ट्रेन से ले जाने के लिए सीतामढ़ी स्टेशन पर ले जाया गया है.

सूचना पर एसएसबी के सहायक कमांडेट जय गोपाल नामा शुद्रा ने जवानों की एक टीम गठित की और बच्चों के साथ बिचौलियों को पकड़ने के लिए स्टेशन भेजा. बच्चे चाइल्ड लाइन के हवाले स्थानीय रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पकड़े गये बच्चों को चाइल्ड लाइन के मुकेश कुमार के हवाले कर दिया गया है.

बच्चों में शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र के नया गांव महुआवा गांव के जितेंद्र पासवान का 18 वर्षीय पुत्र नवलेश कुमार, भारत साह का 14 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार, सीतामढ़ी जिला के परसौनी थाना क्षेत्र के धनहारा गांव के मो कलीम शेख का 16 वर्षीय पुत्र मो मुबारक शेख व मो नुमैद का 16 वर्षीय पुत्र मो रेयाज शामिल हैं.

बिचौलियों के नामों का खुलासा बिचौलिया में शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र अंबा-महुआवा गांव का इम्तियाज आलम व मो मकसूद आलम शामिल है. यही दोनों अभिभावकों को तरह-तरह का सब्जबाग दिखा कर उनके बच्चों को बाहर ले जा रहा था. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों बिचौलिये को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन