आरटीपीएस : चोरौत व मेजरगंज अव्वल

Updated:
विज्ञापन

आरटीपीएस : चोरौत व मेजरगंज अव्वल बथनाहा प्रखंड सबसे निचले पायदान पर डुमरा. आरटीपीएस काउंटर से जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले में चोरौत व मेजरगंज प्रखंड अव्वल रहा है, जबकि बथनाहा प्रखंड सबसे निचले पायदान पर है. चोरौत व मेजरगंज में जाति, आवासीय व आय से संबंधित 31211 एवं 97026 […]

विज्ञापन

आरटीपीएस : चोरौत व मेजरगंज अव्वल बथनाहा प्रखंड सबसे निचले पायदान पर डुमरा. आरटीपीएस काउंटर से जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले में चोरौत व मेजरगंज प्रखंड अव्वल रहा है, जबकि बथनाहा प्रखंड सबसे निचले पायदान पर है. चोरौत व मेजरगंज में जाति, आवासीय व आय से संबंधित 31211 एवं 97026 आवेदन प्राप्त हुए थे.

शत-प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया. बथनाहा प्रखंड में 99911 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 97025 का निष्पादन हुआ. बथनाहा पहले पायदान पर इधर, दाखिल-खारिज व एलपीसी निर्गत करने के मामले में बथनाहा प्रखंड पहले पायदान पर है. यहां एलपीसी व दाखिल-खारिज के 35058 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 34913 का निष्पादन हुआ.

सात नवंबर को आरटीपीएस कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रखंडों का जो रैंकिंग तैयार किया गया है, वह इस प्रकार है. प्रखंडों का रैंकिंग चोरौत प्रखंड में 99.92 फीसदी आवेदनों का निष्पादन किया गया.

इसी तरह बैरगनिया में 99.83, मेजरगंज में 99.78, बथनाहा में 99.75, सोनबरसा में 99.66, सुप्पी में 99.60, रीगा में 99.58, परिहार में 99.43, डुमरा में 99.42, पुपरी में 99.40, परसौनी में 99.38, बेलसंड में 99.29, बोखड़ा में 99.21, सुरसंड में 99.11, बाजपट्टी में 98.97, रून्नीसैदपुर में 98.83 व नानपुर में 98.77 फीसदी आवेदनों का निष्पादन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन