पुपरी बीडीओ का वेतन बंद

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : डीएम राजीव रौशन ने पुपरी बीडीओ के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया है. बीडीओ की लापरवाह कार्यशैली सामने आने पर उक्त कार्रवाई की गयी है. उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. बताया गया है कि 16 नवंबर को पुपरी प्रखंड क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डीएम राजीव रौशन ने पुपरी बीडीओ के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया है. बीडीओ की लापरवाह कार्यशैली सामने आने पर उक्त कार्रवाई की गयी है. उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. बताया गया है कि 16 नवंबर को पुपरी प्रखंड क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी थी.

इसकी सूचना मिलने पर डीएम ने पुपरी बीडीओ की खोजबीन करायी ताकि मामले की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें मौके पर भेजा जा सके. खोजबीन में यह सामने आया कि बीडीओ अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित थे. बीडीओ की इस कार्यशैली को डीएम ने लापरवाही का द्योतक बनाया है. बीडीओ से इस आशय का स्पष्टीकरण पूछा गया है कि किस परिस्थिति में बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहे.

डीएम ने बीडीओ के भेजे पत्र में कहा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के लिए प्रपत्र ‘क’ में आरोप गठन किया जाये. स्पष्टीकरण पर कोई निर्णय होने तक बीडीओ के वेतन भुगतान पर रोक लगी रहेगी. डीएम का आदेश बेअसर बता दें कि डीएम के स्तर से बार-बार यह आदेश निर्गत किया जाता है कि उनकी बगैर अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय से उपस्थित नहीं रहेंगे. विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर हीं उक्त आदेश दिया जाता रहा है.

बावजूद पुपरी बीडीओ नदारद रहे. संयोगवश उनके क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी और वे नदारद मिले. वैसे वे कोई पहला बीडीओ नहीं हैं जो बिना सूचना के नदारद रहे हों. इससे पर्व हाल के महीनों में परिहार में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर वहां के तत्कालीन बीडीओ नदारद मिले थे. उक्त बीडीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया था और वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी थी.

मुख्यालय में आवास नहीं डीएम द्वारा प्रखंड स्तर के अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया था कि वे मुख्यालय में हीं अपना आवास रखें. अन्यथा वेतन का भुगतान नहीं होगा. डीएम ने आवास उपलब्ध हो जाने का प्रमाण पत्र वेतन विपत्र के साथ एसडीओ के माध्यम से कोषागार में भेजने का निर्देश दिया था.

इसका अनुपालन किस हद तक हुआ, यह तो नहीं मालूम, लेकिन प्रखंड स्तर के दर्जनों अधिकारी अब भी मुख्यालय में नहीं रहते हैं. इसका एक कारण यह भी है कि अधिकारियों के रहने के लिए सरकार के स्तर से आवास का निर्माण नहीं कराया गया है. इनमें सुप्पी व बोखड़ा के बीडीओ व सीओ के अलावा अन्य अधिकारी हैं.

सदर अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड स्तर के कई अधिकारी जिला मुख्यालय, डुमरा व सीतामढ़ी शहर में रहते हैं तो पुपरी अनुमंडल क्षेत्र के अधिकांश अधिकारी पुपरी नगर में रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन