बागमती नदी में डूबने से युवक की मौत
बागमती नदी में डूबने से युवक की मौत फोटो नंबर-23, राहुल के शव को तलाश करती एसडीआरएफ टीम, 24, घटनास्थल पर मौजूद सीओ व थानाध्यक्ष बेलसंड (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनौरा गांव निवासी अजय साह के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की मौत मंगलवार की सुबह पचनौर घाट के समीप बागमती नदी में हो गयी. […]
बागमती नदी में डूबने से युवक की मौत फोटो नंबर-23, राहुल के शव को तलाश करती एसडीआरएफ टीम, 24, घटनास्थल पर मौजूद सीओ व थानाध्यक्ष बेलसंड (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनौरा गांव निवासी अजय साह के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की मौत मंगलवार की सुबह पचनौर घाट के समीप बागमती नदी में हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ सुधीर कुमार, सीओ मो जलालुद्दीन अख्तर, थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सीआइ विजय कुमार सिंह मुखिया मो मुस्ताक व पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर राय समेत ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. घटना के बाद से राहुल के शव को तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी रही लेकिन अब तक शव का अता-पता नहीं लग सका है. बताया गया कि राहुल अपने दोस्त शिवपाल पासवान के साथ पचनौर घाट पर गया था. घाट सफाई करने के दौरान दोनों नदी में उतर गये. इसी दौरान तेज धार में दोनों बहने लगे. वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों के अथक प्रयास से शिवपाल को धार से निकाल कर बचा लिया गया, लेकिन राहुल नदी में बह गया. सीओ ने बताया कि शव को तलाशने के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया जा रहा है. घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है. राहुल के घर में छठ पर्व भी नहीं हो सका. पूरा परिवार मातम में डूबा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










