छठ के मौके पर गुल रही बिजली
छठ के मौके पर गुल रही बिजली विद्युत सहायक अभियंता रिसीव नहीं किये कॉल सीतामढ़ी/बोखड़ा. छठ के मौके पर भी लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल सकी. बिजली बोर्ड ने 16 व 17 नवंबर को छठ के मद्देनजर निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति करने की बात कही थी. लोगों व छठ व्रतियों को लगा […]
छठ के मौके पर गुल रही बिजली विद्युत सहायक अभियंता रिसीव नहीं किये कॉल सीतामढ़ी/बोखड़ा. छठ के मौके पर भी लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल सकी. बिजली बोर्ड ने 16 व 17 नवंबर को छठ के मद्देनजर निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति करने की बात कही थी. लोगों व छठ व्रतियों को लगा था कि पर्याप्त बिजली मिलने से छठ घाट पर कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन शाम चार बजते ही विभिन्न क्षेत्रों की बिजली गुल हो गयी. फलत: खास कर व्रतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. फोन करते रह गये जनप्रतिनिधि बोखड़ा प्रखंड के खड़का उत्तरी के मुखिया जयकांत यादव ने बताया कि 17 को पर्व के दो घंटे पूर्व ही बिजली गायब हो गयी. इसे ले विद्युत सहायक अभियंता, पुपरी के मोबाइल नंबर पर बार-बार कॉल किये जाने के बावजूद रिसीव नहीं किया गया. जिससे यह पता नहीं चल सका कि किस कारण बिजली गुल हो गयी है और पुन: कब तक बिजली आयेगी. जिला पार्षद उषा किरण व खड़का उप मुखिया श्री मोहन झा ने भी पर्व के दौरान हीं बिजली की कटौती किये जाने पर विभाग के प्रति नाराजगी जतायी है. लगातार 17 घंटा आपूर्ति बंद 17 नवंबर की दोपहर ठीक 3:30 बजे बिजली चली गयी जो बुधवार की सुबह आठ बजे आयी. यानी लगातार 17 घंटे बिजली गुल रही. जिला पार्षद उषा किरण व उप मुखिया श्री झा ने बताया कि इसकी शिकायत डीएम से की जायेगी. इधर, रीगा क्षेत्र में भी बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हुई. रीगा प्रखंड के रामपुर व अन्य गांवों में मंगलवार शाम सात बजे बिजली आयी और एक घंटा बाद चली गयी. पुन: बिजली रात के दो बजे आयी और एक घंटा बाद तीन बजे गुल हो गयी. यानी अनियमित बिजली की आपूर्ति से छठ व्रतियों को कोई लाभ नहीं मिला. जदयू के वरीय नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह ने भी बिजली के उक्त खेल की पुष्टि की है. काम नहीं आया मोबाइल नंबर छठ के दो दिन पूर्व विद्युत कार्यपालक अभियंता ने मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं को यह जानकारी दी थी कि बिजली से संबंधित समस्या के लिए संबंधित कनीय अभियंता के मोबाइल पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है. यह भी कहा गया था कि कनीय अभियंता नहीं सुने तो तुरंत सहायक अभियंता या कार्यपालक अभियंता से शिकायत करें. अभियंताओं का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया था, परंतु पुपरी के विद्युत सहायक अभियंता ने कॉल रिसीव न कर एक तरह से विभाग के उक्त निर्देश को बेमतलब करार दिया है. कहते हैं कनीय अभियंता बोखड़ा के विद्युत कनीय अभियंता अमित कुमार ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे बताया कि खड़का व अन्य गांवों में बिजली गुल है, की उन्हें जानकारी नहीं है. कर्मी से शीघ्र चेक करा कर गड़बड़ी ठीक करायी जायेगी. इधर, विद्युत कार्यपालक अभियंता के मोबाइल पर घंटी होती रही, पर न तो वे कॉल रिसीव किये और न ही कॉल बैक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










