दुल्हन की तरह सजाये गये थे छठ घाट

Updated:
विज्ञापन

बैरगनिया : नगर के पटेल टोल, बनवारी लाल-बेनीलाल धर्मशाला स्थित तालाब, थाना रोड, लालबकेया नदी व फुलवरिया घाट समेत 16 घाटों पर नगर के छठ व्रतियों ने व्रत किया. ग्रामीण क्षेत्रों की व्रती तालाबों के अलावा बागमती नदी के बेगाहीं घाट, नंदवारा व मसहां पुनर्वास आदि जगहों पर छठ की. घाटों को पंडाल व लाइट […]

विज्ञापन

बैरगनिया : नगर के पटेल टोल, बनवारी लाल-बेनीलाल धर्मशाला स्थित तालाब, थाना रोड, लालबकेया नदी व फुलवरिया घाट समेत 16 घाटों पर नगर के छठ व्रतियों ने व्रत किया. ग्रामीण क्षेत्रों की व्रती तालाबों के अलावा बागमती नदी के बेगाहीं घाट, नंदवारा व मसहां पुनर्वास आदि जगहों पर छठ की.

घाटों को पंडाल व लाइट से दुल्हन की तरह सजाया गया था. सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से व्रतियों की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घाटों पर शिविर के अलावा गश्ती करते रहे. इधर, नपं अध्यक्ष मो वसीर अंसारी, पूर्व अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने वार्ड पार्षदों के साथ छठ घाटों का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन