सीमावर्ती क्षेत्रों में गब्बर का आतंक!
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गब्बर के आतंक ने खौफ का माहौल कायम कर दिया है. फर्क सिर्फ इतना है कि अब घोड़ों की टाप के बीच गब्बर नहीं आते, अब वह गुरिल्ला की तरह किसी के घर पर धावा बोलते है और पुलिस के आने से पहले फरार हो जाते है. पुलिस […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गब्बर के आतंक ने खौफ का माहौल कायम कर दिया है.
फर्क सिर्फ इतना है कि अब घोड़ों की टाप के बीच गब्बर नहीं आते, अब वह गुरिल्ला की तरह किसी के घर पर धावा बोलते है और पुलिस के आने से पहले फरार हो जाते है.
पुलिस के खिलाफ ग्रामीण हुए उग्र
डकैती की घटनाओं ने स्थानीय थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. सोमवार को चगेनमा गांव में ग्रामीणों की जुबान पुलिस के खिलाफ आग उगल रही थी. वे पुलिस पर आत्मनिर्भर न होकर, खुद अपनी सुरक्षा को लेकर सोचने पर विवश दिख रहे थे.
आठ दिन के अंदर तीसरी
डकैती :
पिछले आठ दिनों के अंदर डकैतों ने तीसरी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस तंत्र को खुली चुनौती दी है. सुरसंड व परिहार के बाद डकैतों ने रविवार की रात बेला थाना के चगेनमा गांव में डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस गश्ती की पोल खोल कर रख दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










