परिवार के बीच छठ मनाना अच्छा लगता है: वंशिका
परिवार के बीच छठ मनाना अच्छा लगता है: वंशिका फोटो-9 वंशिका सीतामढ़ी. लोक आस्था के महान पर्व छठ अपनों के बीच मनाना एक सुखद अनुभूति देता है. जिले के सुप्पी प्रखंड के छौरहिया गांव निवासी एलआइसी के सेवानिवृत्त वरीय अधिकारी कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह की सबसे छोटी पुत्री वंशिका सिंह कोलकाता स्थित वुरकारी इंडिया नामक […]
परिवार के बीच छठ मनाना अच्छा लगता है: वंशिका फोटो-9 वंशिका सीतामढ़ी. लोक आस्था के महान पर्व छठ अपनों के बीच मनाना एक सुखद अनुभूति देता है. जिले के सुप्पी प्रखंड के छौरहिया गांव निवासी एलआइसी के सेवानिवृत्त वरीय अधिकारी कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह की सबसे छोटी पुत्री वंशिका सिंह कोलकाता स्थित वुरकारी इंडिया नामक कंपनी में बतौर फैशन डिजाइनर हैं. वह मुख्य रूप से परिवार के बीच छठ मनाने गांव पहुंची हैं. वंशिका कहती हैं कि जॉब के बाद वह पहली बार छठ में गांव आयी हैं. परिवार से अलग महानगर की चकाचौंध के बीच अपने गांव की बात ही कुछ अलग है. पोखर पर पापा, मम्मी, चाचा व चाची के साथ जाना, महिलाओं के बीच बैठ कर छठ के गीत में सुर मिलाना और गांव के उन लोगों खास कर सहेलियों से मिलना जिससे पढ़ाई के दौरान नहीं मिल पाती थी, उत्साहित करनेवाला होता है. इससे अलग मां, बहन और चाची के साथ छठ का प्रसाद बनाने में सहयोग करना काफी अच्छा लगता है. वह कहती है कि इस बार गांव में सभी से मिलना हो जायेगा. छठ एक ऐसा पर्व है, जब एक ही जगह सभी एकत्रित होकर एक दूसरे के बारे में जानकारी लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










