सुप्पी में युवक की संदग्धि मौत

Updated:
विज्ञापन

सुप्पी में युवक की संदिग्ध मौत सीतामढ़ी/सुप्पी. सहायक थाना क्षेत्र के बोकठा गांव के रेलवे ट्रैक के समीप रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान गांव के संपन्न किसान अरुण कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सिंह उर्फ छोटू के रूप में की गयी है. […]

विज्ञापन

सुप्पी में युवक की संदिग्ध मौत सीतामढ़ी/सुप्पी. सहायक थाना क्षेत्र के बोकठा गांव के रेलवे ट्रैक के समीप रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान गांव के संपन्न किसान अरुण कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सिंह उर्फ छोटू के रूप में की गयी है. मृतक के सिर तथा शरीर के अन्य भाग में गहरा जख्म पाया गया है, जिससे अपराधियों द्वारा हत्या करने की भी आशंका जतायी गयी है. हालांकि घटना की सूचना के बाद भी सहायक थाने की पुलिस नहीं पहुंच सकी थी. मृतक के घर में महिला सदस्य ही है. पिता अपने बहनोई के श्राद्धकर्म में भाग लेने मुंगेर गये हैं. बड़ा भाई गंभीर रूप से बीमार होने के कारण बेड रेस्ट में है. ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभु शंकर भोला एवं वरिष्ठ नेता राम विनोद सिंह ने बताया कि पिता के लौटने पर ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. मौत से गांव के लोग शोकाकुल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन