चुनाव को अधग्रिहित वाहनों का नहीं हुआ भुगतान

Updated:
विज्ञापन

चुनाव को अधिग्रहित वाहनों का नहीं हुआ भुगतान फोटो-43 बैठक करते नोडल अधिकारीडुमरा. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में अधिग्रहित किये गये अधिकांश वाहनों का मुआवजा भुगतान नहीं हो पाया है. इसको लेकर वाहन कोषांग के नोडल अधिकारी चंदन चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बताया गया कि […]

विज्ञापन

चुनाव को अधिग्रहित वाहनों का नहीं हुआ भुगतान फोटो-43 बैठक करते नोडल अधिकारीडुमरा. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में अधिग्रहित किये गये अधिकांश वाहनों का मुआवजा भुगतान नहीं हो पाया है. इसको लेकर वाहन कोषांग के नोडल अधिकारी चंदन चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बताया गया कि 4130 वाहनों को अधिग्रहित किया गया था, जिसमें 1254 वाहनों का भुगतान ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कर दी गयी. शेष वाहन चालक अपनी लॉग बुक कोषांग में जमा नहीं करा सके. जिसके कारण कोषांग में भुगतान का कार्य लंबित है. बताते चले कि निर्वाचन कार्य के लिये अधिग्रहित वाहन के वाहन मालिक जिनके वाहनों के पूर्ण मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया हो व वाहन के उपयोग के बाद विमुक्ति आदेश निर्गत नहीं किया गया हो, समेत अन्य शिकायतों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुगम के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं. मौके पर सभी बीडीओ समेत कोषांग के सभी कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन