विदेश में रह कर नहीं भूले अपनी माटी की खुशबू

Updated:
विज्ञापन

विदेश में रह कर नहीं भूले अपनी माटी की खुशबू फोटो नंबर- 34 छठ व्रतियों के बीच वस्त्र वितरण करते केके सिंहसुंदर ट्रस्ट की ओर से छठ व्रतियों में वस्त्र का वितरण सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के माधोपुर रौशन गांव के कमल कुमार सिंह दुबई में रहते हैं. कई वर्षों पर यहां आते हैं. विदेश में […]

विज्ञापन

विदेश में रह कर नहीं भूले अपनी माटी की खुशबू फोटो नंबर- 34 छठ व्रतियों के बीच वस्त्र वितरण करते केके सिंहसुंदर ट्रस्ट की ओर से छठ व्रतियों में वस्त्र का वितरण सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के माधोपुर रौशन गांव के कमल कुमार सिंह दुबई में रहते हैं. कई वर्षों पर यहां आते हैं. विदेश में रह कर भी अपनी माटी की खुशबू नहीं भूले हैं और अपनी माटी से जुड़े हुए हैं. सुंदर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सिंह ने शनिवार को माधोपुर रौशन स्थित कार्यालय में ट्रस्ट की ओर से 30 छठ व्रतियों के बीच वस्त्र का वितरण किया. मां की याद में गरीबों की सेवा श्री सिंह अपनी मां सुंदर देवी की याद में उक्त ट्रस्ट बनाने के साथ ही ट्रस्ट के माध्यम से हर वर्ष गरीबों, पीड़ितों व जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, कंबल व अन्य सामग्री का वितरण करते रहे हैं. माधोपुर रौशन, परसौनी, डुमरा, हरिबेला व डेढ़िया गांव के महिला व पुरुष छठ व्रतियों के बीच साड़ी, धोती, गमछा व कुरता का वितरण किया. बताया गया है कि अध्यक्ष श्री सिंह हर वर्ष अपनी कमाई का कुछ अंश गरीबों की सेवा में खर्च करते हैं. ट्रस्ट का सचिव गीतकार गीतेश ने कहा कि बुझी आंखों में प्रसन्नता व मुरझाये ओठों पर मुस्कुराहट लाना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है. मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बबलू सिंह, सुगंधा कुमारी, शिक्षिका ममता कुमारी, कविता कुमारी, आलोक अंश, रामाश्रय शरण, राजीव वर्मा, रामबाबू सिंह, मुरलीधर झा मधुकर राम कर्ण सिंह, पृथ्वीराज राणा, चिनमय देव व पुरुषोत्तम कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन