याद किये गये पंडित नेहरू

Updated:
विज्ञापन

याद किये गये पंडित नेहरू फोटो नंबर-1, जयंती में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्य.सीतामढ़ी. शहर के ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री सह देश रत्न स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की 126 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी […]

विज्ञापन

याद किये गये पंडित नेहरू फोटो नंबर-1, जयंती में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्य.सीतामढ़ी. शहर के ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री सह देश रत्न स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की 126 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व नेहरू की चित्र पर पुष्प-माला अर्पण किये. नेहरू ने कहा था, हिंसा से बुरी दासता संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने नेहरू के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन 1889 में उनका जन्म पंडित मोतीलाल नेहरू के पुत्र के रूप में हुआ था. 15 वर्ष की आयु में नेहरू को शिक्षा ग्रहण करने के लिए इंगलैंड भेजा गया. कैम्ब्रीज विद्यालय में उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की. वह कमला नेहरू से शादी की उन्हें एक पुत्री की प्राप्त हुई, जो इंदिरा प्रियदर्शनी के नाम से सुशोभित हुई. विश्व उन्हें महान राजनीतिज्ञ मानवतावादी माना. नेहरू ने पंचवर्षीय योजना बना कर देश का विकास करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा उठाया. देश को आजादी दिलाने में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिये और लंबे समय तक जेल में बंदी रहे. नेहरू ने कहा था ‘ हिंसा बुरी चीज है, लेकिन दासता उससे भी बुरी चीज है’. नेहरू जी को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है. उन्होंने विश्व शांति के लिए विभिन्न देशों के बीच मैत्री व सहयोग को सबल बनाया. लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहने के कार्यकाल के दौरान 27 मई 1964 में उनका निधन हो गया. जिलाध्यक्ष के अलावा शिवहर जिलाध्यक्ष मो असद, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, सीताराम झा, मो परवेज आलम अंसारी, जिला प्रवक्ता शिव शंकर शर्मा, किसान सेल अध्यक्ष संजय कुमार, युवा अध्यक्ष अंजारुल हक तौहीद, मुखिया मनीष शुक्ला, ज्वाला प्रताप सिंह व हरिश्चंद्र कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे. विचार गोष्ठी का आयोजन नेहरू के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में सीतामढ़ी लोकसभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन अध्यक्ष अंजारुल हक तौहीद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. सबसे पहले नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्री तौहीद ने स्व नेहरू के बताये रास्ते पर चल कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का आह्वान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया. मौके पर रणधीर कुमार चौधरी, सुरेंद्र सिंह, अमजद राइन, सुमन कुमार, दिवाकर पांडेय, अली हैदर, मो असगर व रामकिशोर साह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन