पुपरी में तीन वर्षीया मासूम से दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

पुपरी में तीन वर्षीया मासूम से दुष्कर्म पुपरी. स्थानीय नगर पंचायत के जैतपुर मुहल्ला में सोमवार की सुबह करीब चार बजे मानवता को शर्मसार करती एक घटना में हवस के दरिंदे ने एक तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया. सुबह नहर किनारे शौच के लिए निकली महिलाओं की नजर खून से लथपथ उक्त बच्ची पर […]

विज्ञापन

पुपरी में तीन वर्षीया मासूम से दुष्कर्म पुपरी. स्थानीय नगर पंचायत के जैतपुर मुहल्ला में सोमवार की सुबह करीब चार बजे मानवता को शर्मसार करती एक घटना में हवस के दरिंदे ने एक तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया. सुबह नहर किनारे शौच के लिए निकली महिलाओं की नजर खून से लथपथ उक्त बच्ची पर पड़ी. हल्ला होने पर परिजन व ग्रामीण जुटे और बच्ची को उपचार के लिए पीएचसी ले गये. प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस संबंध में पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर ग्रामीण श्री मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र रामलाल मुखिया को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन