रंगोली से संस्कृति को अवगत कराया
रंगोली से संस्कृति को अवगत कराया फोटो नंबर-32, मनमोहक रंगोली एवं शिक्षक के साथ बच्चे, 33, आकर्षक रंगोली बनाती छात्राएंसीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन डुमरा. सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल, डुमरा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रथम से दसवीं तक के बच्चे भाग लिये. छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बना कर त्योहार […]
रंगोली से संस्कृति को अवगत कराया फोटो नंबर-32, मनमोहक रंगोली एवं शिक्षक के साथ बच्चे, 33, आकर्षक रंगोली बनाती छात्राएंसीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन डुमरा. सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल, डुमरा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रथम से दसवीं तक के बच्चे भाग लिये. छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बना कर त्योहार व अपनी संस्कृति की छवि प्रस्तुत की. इस दौरान स्कूल के निदेशक ललन कुमार सिंह व प्राचार्य अरुण कुमार ठाकुर ने बच्चों के बीच जीवन में प्रकाश के महत्व पर चर्चा की. साथ हीं भगवान श्री राम के वनवास से अयोध्या लौटने वाली प्रसंग का उल्लेख करते हुए दीवाली के महत्व को बताया. शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को दीवाली व छठ जैसी अपनी संस्कृति के बारे में विस्तार से अवगत कराया. मौके पर निदेशक व प्राचार्य ने आकर्षक व मनमोहक रंगोली बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










