नहीं मिला वेतन, कैसे मनेगी दीवाली
नहीं मिला वेतन, कैसे मनेगी दीवाली सीतामढ़ी. दीवाली व छठ पर्व के मौके पर भी विभिन्न विभागों के कर्मियों को वेतन नहीं मिल सका है. ऐसे कर्मी उक्त दोनों पर्व में होने वाले खर्च को लेकर काफी चिंतित हैं. वे यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वेतन के अभाव में दीवाली व छठ कैसे […]
नहीं मिला वेतन, कैसे मनेगी दीवाली सीतामढ़ी. दीवाली व छठ पर्व के मौके पर भी विभिन्न विभागों के कर्मियों को वेतन नहीं मिल सका है. ऐसे कर्मी उक्त दोनों पर्व में होने वाले खर्च को लेकर काफी चिंतित हैं. वे यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वेतन के अभाव में दीवाली व छठ कैसे मना पायेंगे. संस्कृत शिक्षकों का हाल बेहाल जिले में 21 संस्कृत मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय हैं. इनमें शिक्षक व कर्मियों की संख्या करीब 150 हैं. इन्हें अगस्त 15 से ही वेतन नहीं मिला है. कर्मियों में 23 नियोजित शिक्षक भी शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि 21 में से 11 स्कूलों द्वारा वेतन विपत्र तैयार कर जिला में भेज दिया गया है. शेष 10 स्कूलों के प्रबंधन द्वारा वेतन विपत्र नहीं भेजे जाने से उक्त 11 स्कूलों के भी शिक्षक व कर्मी को वेतन नहीं मिल पाया है. एक शिक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा कहा गया है कि सभी स्कूलों का वेतन विपत्र एक ही साथ कोषागार में भेजा जायेगा. इस तरह विभाग को बिल नहीं भेजने वाले प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. यह अनुचित है कि दूसरे स्कूल की गलती की सजा सभी स्कूलों के शिक्षक व कर्मियों को दी जा रही है. शिक्षकों ने बताया कि वेतन के अभाव में छठ व दीवाली ठीक से नहीं मन पायेगी. बताया कि अगस्त से अक्तूबर तक का वेतन बकाया है. इस बाबत डीपीओ स्थापना प्रेमचंद्र ने बताया कि वेतन विपत्र कोषागार में भेजा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










