बथनाहा में पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से 60 हजार की लूट

तीन हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर पीपल सौरभ फाइनेंस नामक कंपनी के एक फाइनेंस कर्मी से करीब 60 हजार रुपये लूट लिया.
बथनाहा. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मैवी-किशनपुर रोड में शुक्रवार को बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर पीपल सौरभ फाइनेंस नामक कंपनी के एक फाइनेंस कर्मी से करीब 60 हजार रुपये लूट लिया. पीड़ित फाइनेंस कर्मी अपने सीनियर को घटना की सूचना दी, जिसके बाद सीनियर के निर्देश पर फाइनेंस कर्मी व मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत वासुदेवपुर सराय गांव निवासी नीरज कुमार थाना पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस से लिखित शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह पीपल फोरम के सीतामढ़ी ब्रांच में कार्यरत है. प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी सेंटर मीटिंग के लिये निकला. विभिन्न सेंटरों पर मीटिंग करने के बाद मैवी में मीटिंग की. वहां से किसी और जगह के मीटिंग के लिये निकला. शाम करीब 4.19 बज रहा था. सुनसान सड़क पर तीन व्यक्ति पीछा करते हुए आगे से घेर लिया. बाइक की चाबी निकाल लिया और गाली-गलौज करते हुए बाइक की डिक्की खोल लिया, लेकिन डिक्की में कुछ नहीं मिला. इसके बाद कॉलर पकड़कर पिस्टल से माथे और पेट पर मारने लगा. दूसरा व्यक्ति पैंट की जेब से 60 हजार रुपये निकाल लिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




