आकर्षण का केंद्र रहा घुड़सवार

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : एमपी हाइस्कूल व डायट भवन, डुमरा में सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना हुई. प्रत्याशियों के अधिकांश समर्थक एमपी हाइस्कूल के फुटबॉल मैदान व डुमरा हवाई अड्डा मैदान में डटे हुए थे. काफी भीड़ थी. इसी भीड़ में रीगा से कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना का एक समर्थक घोड़ा से आया हुआ था. […]

विज्ञापन
सीतामढ़ी : एमपी हाइस्कूल व डायट भवन, डुमरा में सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना हुई. प्रत्याशियों के अधिकांश समर्थक एमपी हाइस्कूल के फुटबॉल मैदान व डुमरा हवाई अड्डा मैदान में डटे हुए थे.
काफी भीड़ थी. इसी भीड़ में रीगा से कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना का एक समर्थक घोड़ा से आया हुआ था. पांचवें राउंड की मतगणना के बाद जैसे ही श्री टुन्ना अपने प्रतिद्वंदी से आगे हुए कि समर्थकों में जोश भर गया.
वहीं, घोड़ा से आया समर्थक घुड़दौड़ करने लगा. फुटबॉल मैदान से हवाई अड्डा मैदान के बीच वह घोड़ा दौड़ाता रहा. उक्त समर्थक कांग्रेस पार्टी के चिह्न वाला टोपी पहने हुए था. टुन्ना के बढ़त लेते ही एक युवा समर्थक पार्टी का बड़ा झंडा लेकर लहराने लगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन