रालोसपा ने राम कुमार से मांगा इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

रालोसपा ने राम कुमार से मांगा इस्तीफा सीतामढ़ी. बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संयुक्त सचिव सह अधिवक्ता श्रीनिवास कुमार मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने सीतामढ़ी से पार्टी सांसद राम कुमार शर्मा से विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के लिए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है. श्री मिश्रा ने रविवार […]

विज्ञापन

रालोसपा ने राम कुमार से मांगा इस्तीफा सीतामढ़ी. बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संयुक्त सचिव सह अधिवक्ता श्रीनिवास कुमार मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने सीतामढ़ी से पार्टी सांसद राम कुमार शर्मा से विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के लिए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है. श्री मिश्रा ने रविवार को जारी प्रेस बयान में कहा है कि एनडीए को इस हार का समीक्षा करना चाहिए. कार्यकर्ता के अति उत्साही व पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण राजग की हार हुई है. टिकट वितरण में बरती गयी अनियमितता भी हार का कारण बना. सांसद से इस्तीफा मांगनेवालों में रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार, महासचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, राम निवास मिश्रा, संजय कुमार शर्मा आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन