विस पहुंचने वाली गायत्री पहली महिला

Updated:
विज्ञापन

विस पहुंचने वाली गायत्री पहली महिला सीतामढ़ी. बिहार विधानसभा चुनाव-2015 ने जिले के इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया है. पति रामनरेश यादव के बाद गायत्री देवी यादव पहली महिला है जो विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी. जिले में यह रिकार्ड अभी तक रिक्त चल रहा था. गायत्री ने पिछले विधानसभा चुनाव […]

विज्ञापन

विस पहुंचने वाली गायत्री पहली महिला सीतामढ़ी. बिहार विधानसभा चुनाव-2015 ने जिले के इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया है. पति रामनरेश यादव के बाद गायत्री देवी यादव पहली महिला है जो विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी. जिले में यह रिकार्ड अभी तक रिक्त चल रहा था. गायत्री ने पिछले विधानसभा चुनाव में पति के हाथों पटखनी खाये राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे को पुन: पराजित कर भाजपा की इस सीट को बरकरार रखा. डॉ पूर्वे की दूसरी बार हार को भाजपा के वोट समीकरण में एकजुटता को प्रमुख कारक माना जा रहा है. गायत्री देवी के पति रामनरेश यादव ने सीतामढ़ी समाहरणालय गोली कांड में सजायाप्ता होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था. हालांकि उनके त्यागपत्र के कुछ माह बाद ही चुनाव की घोषणा हो गयी थी. भाजपा ने श्री यादव के क्षेत्र में दबदबा को देखते हुए पत्नी गायत्री देवी यादव को प्रत्याशी बनाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन