प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प फोटो-1 पटाखा फोड़ते क्लब के सदस्य गणमुंह मीठा करा कर एक दूसरे को दी बधाईसीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में शनिवार की संध्या नगर के निर्मला उत्सव पैलेस में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मौजूद क्लब की अध्यक्षा डॉ प्रतिमा शाह ने सदस्यों […]

विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प फोटो-1 पटाखा फोड़ते क्लब के सदस्य गणमुंह मीठा करा कर एक दूसरे को दी बधाईसीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में शनिवार की संध्या नगर के निर्मला उत्सव पैलेस में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मौजूद क्लब की अध्यक्षा डॉ प्रतिमा शाह ने सदस्यों के साथ मिल कर खूब पटाखे फोड़े तथा एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी. मौके पर हास्य प्रहसन, गीत-संगीत, अंतराक्षरी तथा काव्य पाठ कर मनोरंजन किया गया. क्लब की अध्यक्षा ने बताया कि दीपावली खुशियों का त्योहार है. हमें प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए केरोसिन का प्रयोग बंद करना चाहिए. सरसों तेल का प्रयोग कर खुशियों का दीप जलाये. क्लब के सचिव राजेंद्र कुमार ने कहा कि लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट द्वारा समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता है. कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि क्लब का यह प्रयास है कि इस प्रकार की खुशियों को मिल बांट कर साझा किया जाये. कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट व्यंजन का लोगों ने आनंद लिया. समारोह में लायंस क्लब इंटरनेशनल के चेयरपर्सन डॉ केएन गुप्ता, डॉ विश्वनाथ बाजोरिया, डॉ सुरेश कुमार, डॉ शिवशंकर महतो, सीमा सिन्हा, सविता अग्रवाल, प्रियंका प्रसाद, सीमा सुमन, त्रिलोकी प्रसाद, ओमप्रकाश अग्रवाल, उमेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, चंदा गुप्ता, आनंद अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन