एक-दूसरे को लड्डू खिला खुशी का इजहार
एक-दूसरे को लड्डू खिला खुशी का इजहार फोटो नंबर-9 मतगणना स्थल के समीप बेच रहा लड्डू व खजूर सीतामढ़ी. चुनाव परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों के समर्थक विशेष कर एक-दूसरे को लड्डू खिला कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं. इस चीज को भांप कर कई विक्रेता मतगणना स्थल के समीप एमपी हाइस्कूल के फुटबॉल […]
एक-दूसरे को लड्डू खिला खुशी का इजहार फोटो नंबर-9 मतगणना स्थल के समीप बेच रहा लड्डू व खजूर सीतामढ़ी. चुनाव परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों के समर्थक विशेष कर एक-दूसरे को लड्डू खिला कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं. इस चीज को भांप कर कई विक्रेता मतगणना स्थल के समीप एमपी हाइस्कूल के फुटबॉल मैदान में बड़ी मात्रा में लड्डू लेकर आये थे. करीब 12 बजे तक इक्के-दुक्के लोग लड्डू खरीद रहे थे. वह भी गरमी के चलते भूख व प्यास बुझाने के लिए. 12 बजे के बाद जब प्रत्याशी काफी मतों के अंतर से बढ़त बनाने लग तो उनके समर्थक लड्डू खरीद कर एक-दूसरे को खिला कर खुशी का इजहार करने लगे. देखते ही देखते एक भी लड्डू नहीं बची. इसी तरह कई विक्रेता तरह-तरह की खाद्य सामग्री बेच रहे थे. इन सभी विक्रेताओं की खूब चांदी कटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










