शिवहर से सरफुद्दीन 461 मत से विजयी

Updated:
विज्ञापन

शिवहर से सरफुद्दीन 461 मत से विजयी फोटो-एसई-1 विजय के बाद समर्थकों के बीच सरफुद्दीन.शिवहर. महागंठबंधन के जदयू प्रत्याशी मो सरफुद्दीन विजयी घोषित किये गये हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए हम प्रत्याशी लवली आनंद को 461 मतों के अंतर से पराजित किया है. विजेता प्रत्याशी को कुल 44576 मत मिले. वही दूसरे नबंर पर […]

विज्ञापन

शिवहर से सरफुद्दीन 461 मत से विजयी फोटो-एसई-1 विजय के बाद समर्थकों के बीच सरफुद्दीन.शिवहर. महागंठबंधन के जदयू प्रत्याशी मो सरफुद्दीन विजयी घोषित किये गये हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए हम प्रत्याशी लवली आनंद को 461 मतों के अंतर से पराजित किया है. विजेता प्रत्याशी को कुल 44576 मत मिले. वही दूसरे नबंर पर रहे हम के प्रत्याशी को 44115 वोट मिला. जबकि 22309 मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर रत्नाकर राणा तीसरे स्थान पर रहे. वही केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के पुत्र व सपा प्रत्याशी अजीत कुमार झा 15 हजार 891 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे. बसपा प्रत्याशी इमामुद्दीन को मात्र 2906 मत पर संतोष करना पड़ा. निर्दलीय प्रत्याशी मनोज उपाध्याय 3418 मत प्राप्त किये. जबकि सोशलिस्ट पार्टी के मनोज कुमार को 3684 वोट मिले. फॉरवार्ड ब्लॉक के प्रत्याशी अखिलेश सिंह को 1535 वोट प्राप्त कर पाये. वही गरीब जनता दल सेकुलर प्रत्याशी कमरूजामा को 2370 मत मिले. निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार को 2834 मत मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन