फूटते रहे पटाखें, बजते रहे ढोल
फूटते रहे पटाखें, बजते रहे ढोल सीतामढ़ी. दोपहर बाद से जिला मुख्यालय के आसपास का इलाका पटाखों की धमाके व ढोल से गूंजता रहा. एक-दूसरे को अबीर लगा कर महागंठबंधन के समर्थक व कार्यकर्ता जीत की बधाई दे रहे थे. इस दौरान समर्थकों ने जम कर आतीशबाजी भी की. नीतीश कुमार, लालू यादव व सोनिया […]
फूटते रहे पटाखें, बजते रहे ढोल सीतामढ़ी. दोपहर बाद से जिला मुख्यालय के आसपास का इलाका पटाखों की धमाके व ढोल से गूंजता रहा. एक-दूसरे को अबीर लगा कर महागंठबंधन के समर्थक व कार्यकर्ता जीत की बधाई दे रहे थे. इस दौरान समर्थकों ने जम कर आतीशबाजी भी की. नीतीश कुमार, लालू यादव व सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे से समर्थक अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे. चारों ओर उत्साह का माहौल नजर आ रहे था. अपने प्रत्याशी के स्वागत में समर्थकों ने वाहनों को सजा रखा था. फूल-माला की खरीदारी की गयी थी. ताकि विजयी प्रत्याशी को फूल-माला पहना कर स्वागत कर सके. बाइक पर निकला युवकों का जत्थाडुमरा से लेकर सीतामढ़ी तक युवाओं का जत्था बाइक पर सवार होकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे. कई जगहों पर युवक लालटेन लेकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










