एक-दूसरे को गुलाल लगा मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

एक-दूसरे को गुलाल लगा मनाया जश्न फोटो नंबर- 13 अबीर-गुलाल लगाये समर्थक सुप्पी. विधानसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए कुछ लोग जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित मतगणना स्थल पर गये थे तो क्षेत्र के अधिकांश लोग टीवी पर ही पल-पल की खबर देख रहे थे. महागंठबंधन के प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना के बढ़त में होते […]

विज्ञापन

एक-दूसरे को गुलाल लगा मनाया जश्न फोटो नंबर- 13 अबीर-गुलाल लगाये समर्थक सुप्पी. विधानसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए कुछ लोग जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित मतगणना स्थल पर गये थे तो क्षेत्र के अधिकांश लोग टीवी पर ही पल-पल की खबर देख रहे थे. महागंठबंधन के प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना के बढ़त में होते ही समर्थक पटाखा फोड़ने लगा. उस दौरान सुबह के 11 बज रहे थे. मतगणना का अंतिम परिणाम आने के बाद प्रखंड के जमला, परसा, ढ़ेंग, बड़हरवा, मनियारी, अख्ता, ससौला, हरपुर पिपरा व मोहिनी मंडल समेत अन्य गांवों के लोग व श्री टुन्ना के समर्थक टीवी को छोड़ बाहर निकले और एक- दूसरे को अबीर व गुलाल लगा जश्न मनाये. इधर, स्थानीय पुलिस क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार गश्ती कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन