सबों के जुबान पर एक ही चर्चा, कौन जीतेगा भाई !

Updated:
विज्ञापन

सबों के जुबान पर एक ही चर्चा, कौन जीतेगा भाई ! दरभंगा. सुबह के समय दरभंगा टावर से लेकर शिवधारा बाजार समिति तक जगह जगह लोगों का मजमा लगा हुआ था. यह मजमा उम्मीदवारों के भाग्य को लेकर था. सबों को उत्सुकता थी कि आखिर कौन जीतेगा. एक दूसरे से लोग पूछ भी रहे थे. […]

विज्ञापन

सबों के जुबान पर एक ही चर्चा, कौन जीतेगा भाई ! दरभंगा. सुबह के समय दरभंगा टावर से लेकर शिवधारा बाजार समिति तक जगह जगह लोगों का मजमा लगा हुआ था. यह मजमा उम्मीदवारों के भाग्य को लेकर था. सबों को उत्सुकता थी कि आखिर कौन जीतेगा. एक दूसरे से लोग पूछ भी रहे थे. किसका सितारा बुलंद होगा. टावर चौक पर तो सुबह से ही यह चर्चा होने लगी. चाय की चुस्की के साथ एक दूसरे से उम्मीदवारों के किस्मत को लेकर चर्चा करते रहे. आखिर हो भी क्यों नहीं. पिछले दो महीने से राजनीतिक तापमान जो चरम पर पहुंच गया था उसका आज परिणाम आने वाला था. कादिराबाद बस स्टैंड हो या फिर महाराजी पुल चौक सब जगह एक ही चर्चा हो रही थी. लोग आपस में जीत हार की चर्चा में मशगुल थे.सब अपने अपने समर्थित उम्मीदवारों के भाग्य के बारे में कयास लगा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन