शिवधारा चौक से बाजार समिति तक नो इंट्री

Updated:
विज्ञापन

शिवधारा चौक से बाजार समिति तक नो इंट्री दरभंगा. वज्रगृह सह मतगणना केंद्र शिवधारा स्थित बाजार समिति को बनाया गया था. एनएच -57 से सटे बाजार समिति में जाने के लिए कादिराबाद बस स्टैंड से शिवधारा चौक होते हुए रास्ता है जबकि दूसरा एनएच से. जिला प्रशासन के द्वारा शिवधारा चौक पर बेरिकेटिंग लगा रखी […]

विज्ञापन

शिवधारा चौक से बाजार समिति तक नो इंट्री दरभंगा. वज्रगृह सह मतगणना केंद्र शिवधारा स्थित बाजार समिति को बनाया गया था. एनएच -57 से सटे बाजार समिति में जाने के लिए कादिराबाद बस स्टैंड से शिवधारा चौक होते हुए रास्ता है जबकि दूसरा एनएच से. जिला प्रशासन के द्वारा शिवधारा चौक पर बेरिकेटिंग लगा रखी गयी थी. बेरिकेटिंग के पास दो दर्ज से अधिक पुलिस बल तैनात थे. जिनके पास निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र था उन्हें ही सिर्फ आगे बढने की इजाजत थी. एक एक व्यक्ति की गहन तलाशी लेने के बाद ही उसे अंदर प्रवेश दिया जा रहा था. बाइक एवं अन्य वाहनों को ले जाने की इजाजत नहीं थी. यों कहें शिवधारा चौक से लेकर बाजार समिति होते हुए एनएच 57 तक नो इंट्री की स्थिति थी. शिवधारा चौक आज ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था की गयी थी. वहां पर भीड़ एवं जाम की स्थिति न हो इसको लेकर दो दो ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया था. किसी भी वाहन को वहां पर रुकने की इजाजत नहीं थी. इस वजह से पूरा का पूरा मजमा शिवधारा चौक पर ही जमा था.दूर दूर से अपने प्रत्याशियों के किस्मत जानने को लेकर आये कार्यकर्ताओं को शिवधारा चौक पर रुककर इंतजार करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन