मोबाइल टावर में आग लगने से एक लाख से अधिक की क्षति
मोबाइल टावर में आग लगने से एक लाख से अधिक की क्षतिशिवहर. नगर के थाना रोड स्थित एयरसेल व वोडा फोन के मोबाइल टावर में आग लगने से मशीनरी का सामान, जनरेटर आदि जल गया है. इस घटना में करीब एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है. शार्ट सर्किट के कारण टावर में […]
मोबाइल टावर में आग लगने से एक लाख से अधिक की क्षतिशिवहर. नगर के थाना रोड स्थित एयरसेल व वोडा फोन के मोबाइल टावर में आग लगने से मशीनरी का सामान, जनरेटर आदि जल गया है. इस घटना में करीब एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है. शार्ट सर्किट के कारण टावर में आग लग गई . घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम प्रभारी अग्निशामक पदाधिकारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची. इसके पूर्व कि आग पर काबू पाया जाता टावर की मशीनें जल गयी थी. हालांकि आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. अन्यथा आग शहर में फैल सकती थी. उक्त टावर विंदा चौधरी के मकान में तीसरी मंजिल पर स्थित है. बताया जाता है लोड अधिक होने से आग लगी. इधर इस टावर में पहले भी अगलगी की घटना हो चुकी है. इससे लोग दहशत में रहते थे. यहां रहने वाली पुष्पांजली ने बताया कि पूर्व डीएम को इस बाबत आवेदन देकर टावर की व्यवस्था ठीक करने या इसे हटाने की व्यवस्था करने की मांग की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










