पोलियो टीकाकरण के लिए प्रशक्षिण

Updated:
विज्ञापन

पोलियो टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण पुपरी. 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू होने वाला है. इसे ले शुक्रवार को टीका कर्मियों व पर्यवेक्षकों को डुमरा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी ओंकार नाथ मिश्र ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ सुरेंद्र कुमार भी मौजूद थे. कर्मियों को घर-घर जाकर नवजात शिशु की पहचान कर […]

विज्ञापन

पोलियो टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण पुपरी. 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू होने वाला है. इसे ले शुक्रवार को टीका कर्मियों व पर्यवेक्षकों को डुमरा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी ओंकार नाथ मिश्र ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ सुरेंद्र कुमार भी मौजूद थे. कर्मियों को घर-घर जाकर नवजात शिशु की पहचान कर पुस्तिका में दर्ज करने की तरीकों की जानकारी दी गयी. शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की पहचान कर उसे पोलियो खुराक देने एवं बायें हाथ की उंगली में निशान लगाने के साथ ही टैली सीट भरने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान सेविका, आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गली, सड़क, चौक-चौराहा व प्रतिरक्षण स्थलों पर दवा पिलाने का गुर सिखाया गया. मौके पर डॉ कुणाल शंकर, मॉनीटर सुनील कुमार, बीएमसी रामप्रवेश सिंह व मो शाकिर हुसैन समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन