प्रमाण पत्र नहीं मिलने का अजय को रहेगा मलाल

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र नहीं मिलने का अजय को रहेगा मलाल पीओ ने अजय को सबसे पहले वोट गिराने से किया वंचित सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के राजोपट्टी के अजय कुमार को पीठासीन पदाधिकारी से प्र्रमाणपत्र नहीं मिल पाने का हमेशा मलाल रहेगा. मीडिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के हवाले से यह खबर आयी थी कि […]

विज्ञापन

प्रमाण पत्र नहीं मिलने का अजय को रहेगा मलाल पीओ ने अजय को सबसे पहले वोट गिराने से किया वंचित सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के राजोपट्टी के अजय कुमार को पीठासीन पदाधिकारी से प्र्रमाणपत्र नहीं मिल पाने का हमेशा मलाल रहेगा. मीडिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के हवाले से यह खबर आयी थी कि बूथ पर सबसे पहले वोट गिराने वाले वोटर को पीठासीन पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा. खबर पढ़ कर अजय राजोपट्टी के प्राथमिक विद्यालय, हिंदी दक्षिणी भाग बूथ नंबर-35 पर मतदान शुरू होने के एक घंटे पूर्व यानी सुबह छह बजे ही पहुंच गया था. उस दौरान उसके अलावा कोई वोटर नहीं था. डीएम को दिये आवेदन में अजय ने कहा है कि पीठासीन पदाधिकारी ने जानबूझ कर बूथ पर खाना बनाने आयी रसोइया से सबसे पहले वोट गिरवा कर उसे प्रमाण पत्र दे दिया. अजय का कहना है कि बूथ पर सबसे पहले वह पहुंचा था. उसके बाद रसोइया पहुंची थी. इस लिहाज से सबसे पहले वोट गिराने का अधिकार उसका था जो अधिकार पीठासीन पदाधिकारी ने उससे छीन लिया और वह प्रमाण पत्र से वंचित रह गया. अजय ने डीएम से प्रमाणपत्र दिलाने के साथ ही पीठासीन पदाधिकारी पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन