रंगोली सह दीप नर्मिाण प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

रंगोली सह दीप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन फोटो नंबर- 22 व 23 रंगोली बनाते बच्चे.सीतामढ़ी. शहर से सटे रीगा रोड खैरवा स्थित आरओएस पब्लिक स्कूल के परिसर में दीवाली को लेकर रंगोली सह दीप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के प्रथम चरण में रंगोली निर्माण प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्कूल के बालक व बालिकाओं […]

विज्ञापन

रंगोली सह दीप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन फोटो नंबर- 22 व 23 रंगोली बनाते बच्चे.सीतामढ़ी. शहर से सटे रीगा रोड खैरवा स्थित आरओएस पब्लिक स्कूल के परिसर में दीवाली को लेकर रंगोली सह दीप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के प्रथम चरण में रंगोली निर्माण प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्कूल के बालक व बालिकाओं ने भाग लिया. बालक वर्ग में प्रथम स्थान शशि भूषण, द्वितीय सन्नी व तृतीय विष्णु राज को प्राप्त हुआ. इसी प्रकार बालिका वर्ग में दीक्षा रानी को प्रथम, भूमिका को द्वितीय व स्तुती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इधर दीप निर्माण प्रतियोगिता में शिक्षिका शिल्पी व अनु कुमारी के कुशल देखरेख में बालक व बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. आयोजन में स्कूल के चेयरमैन विजय सुंदरका ने कहा कि बच्चों के द्वारा रचित यह रंगोली व दीप निर्माण वास्तव में अद्भुत है. बच्चों को प्रेरित कर कलात्मक शिक्षा की ओर अग्रसित करने के लिए शिक्षक व शिक्षिका धन्यवाद के पात्र है. श्री सुंदरका ने बच्चों को दीवाली व छठ की हार्दिक शुभकामना भी दी. आयोजन में कूल के प्राचार्य श्रीसहाय, शिक्षक आरएल कर्ण, अरुण कुमार, आलोक कुमार सिंह, उदय कुमार ठाकुर, रिंकू झा, सुनील सिंह, नवीन कुमार, संजीव कुमार, एसएन साह, नवनीत कुमार, सुधीर कुमार, प्रमोद तिवारी, अमित मिश्रा, एसके सिंह, प्रभास कुमार यादव, श्याम कुमार, प्रमोद कुमार, हीरा, शंकर श्रीवास्तव, दीपक सिंह, शिक्षिका संगीता सिंहा, पूनम कुमारी, संजना कुमारी, रिंकु कुमारी, किरण कुमारी, डौली कुमारी व गायत्री कुमारी समेत अन्य मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन