फरार पंचायत सचिव पर निलंबन का गाज

Updated:
विज्ञापन

फरार पंचायत सचिव पर निलंबन का गाज मेजरगंज प्रखंड के सचिव थे शशि भूषण सिंह एक माह के अवकाश का आवेदन देकर हो गये फरार बीडीओ व एसडीओ की रिपोर्ट पर निलंबन की कार्रवाई 13 अगस्त से ही सचिव श्री सिंह है जेल में प्रतिनिधि, सीतामढ़ी. डीएम राजीव रौशन ने मेजरगंज प्रखंड के पंचायत सचिव […]

विज्ञापन

फरार पंचायत सचिव पर निलंबन का गाज मेजरगंज प्रखंड के सचिव थे शशि भूषण सिंह एक माह के अवकाश का आवेदन देकर हो गये फरार बीडीओ व एसडीओ की रिपोर्ट पर निलंबन की कार्रवाई 13 अगस्त से ही सचिव श्री सिंह है जेल में प्रतिनिधि, सीतामढ़ी. डीएम राजीव रौशन ने मेजरगंज प्रखंड के पंचायत सचिव शशिभूषण सिंह को निलंबित कर दिया है. उन पर फरार रहने का आरोप हैं. डीएम ने मेजरगंज बीडीओ को पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए चार प्रति में प्रपत्र ‘क’ गठित कर सदर एसडीओ के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है. फिलहाल सचिव जेल में हैं. क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार श्री सिंह बहेरा व पचहरवा पंचायत के सचिव के प्रभार में थे. वह 28 जनवरी 15 से 28 फरवरी 15 तक के लिए छुट्टी का आवेदन देकर अनुपस्थित हो गये. उसके बाद काफी समय तक वे फरार रहे. वही बीडीओ द्वारा मेजरगंज थाना में दो जून 15 को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद वे 13 अगस्त 15 को कोर्ट में आत्मसमर्पण किये, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इससे पूर्व सचिव के फरार रहने के चलते दूसरे पंचायत सचिव ललन कुमार सिंह को बहेरा व पचहरवा पंचायत का प्रभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया. 28 सितंबर 15 को सचिव ललन कुमार सिंह ने बीडीओ को बताया कि दोनों पंचायतों के कागजात का कोई अता-पता नहीं हैं. इनभेंटरी तैयार करने में परेशानी हो रही है. इस पर बीडीओ ने एक अक्तूबर 15 को सचिव शशिभूषण सिंह के पता पर पत्र भेज यह बताने को कहा कि दोनों पंचायतों का कागजात कहां है, मगर उक्त पत्र का कोई जवाब बीडीओ को नहीं मिला. खास बात यह कि जेल में बंद सचिव 30 सितंबर 15 को सेवानिवृत्त भी हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन