विवाहिता की हत्या कर शव जलाया

Updated:
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव जलाया रुन्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव आनन-फानन में जलाने का मामला प्रकाश में आया है. मृत विवाहिता के भाई व बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रतबारा गांव निवासी विलास ठाकुर के बयान पर मृत विवाहिता के पति राजेश ठाकुर, ससुर रामचंद्र […]

विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव जलाया रुन्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव आनन-फानन में जलाने का मामला प्रकाश में आया है. मृत विवाहिता के भाई व बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रतबारा गांव निवासी विलास ठाकुर के बयान पर मृत विवाहिता के पति राजेश ठाकुर, ससुर रामचंद्र ठाकुर के अलावा सास व देवर समेत पांच परिजनों को नामजद बनाया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राथमिकी में मृतका के भाई ने बताया है कि उसकी बहन सविता देवी की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही 50 हजार की मांग को लेकर आरोपित ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगा था. इस बीच उसकी बहन दो बच्चे की मां बन गयी. बताया कि उसकी एक रिस्तेदार महिला द्वारा सूचना पर जब सच्चाई जानने गया, तो पता चला कि 22 अक्तूबर को ही उसकी बहन की हत्या कर आनन-फानन में शव को जला दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन