हादसे में अभियंता की मौत

Updated:
विज्ञापन

रून्नीसैदपुर(सीतामढ़ी) : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर थाना क्षेत्र के गयघट गांव के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में विद्युत आपूर्ति अंचल, मोतिहारी के सहायक विद्युत अभियंता (परियोजना) रामसेवक महतो की मौत हो गयी. वे बोलेरो से सीतामढ़ी की ओर से पटना जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो में […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर(सीतामढ़ी) : सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर थाना क्षेत्र के गयघट गांव के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में विद्युत आपूर्ति अंचल, मोतिहारी के सहायक विद्युत अभियंता (परियोजना) रामसेवक महतो की मौत हो गयी. वे बोलेरो से सीतामढ़ी की ओर से पटना जा रहे थे.

विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो में धक्का मार दिया़ दुर्घटना की बाबत प्राथमिकी दुर्घटना की बाबत डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी अंजनी कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. अंजनी ने कहा है कि मृतक के पुत्र रजनीश कुमार सीतामढ़ी में सांख्यिकी पदाधिकारी हैं. श्री कुमार उनके मकान में किराये पर रहते हैं.

20 अक्तूबर की शाम रामसेवक महतो अपने पुत्र से मिलने कैलाशपुरी आये थे. रात्रि में खाना खाने के बाद वे अपनी बोलेरो गाड़ी नंबर बीआर 05एच/5954 से अपनी पुत्र वधु मीनाक्षी देवी, पौत्री माधवी व पौत्र राजू के साथ पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत मछली गली मुहल्ला स्थित आवास पर जा रहे थे. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अंजनी व मृतक के पुत्र रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे. मीनाक्षी, माधवी व राजू गंभीर रूप से जख्मी थे, जबकि रामसेवक महतो की मौत हो गयी थी. सभी जख्मी को स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. वहां से सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन