मारपीट में दाेनों गुटों के आधा दर्जन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बच्चे द्वारा शौच करने के विवाद में गुरुवार को दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया. जख्मी अहमद अंसारी, शाहनाज खातून, अहमद अंसारी की मां, मो सुलेमान, तेतरी खातून, नसीबूल खातून व रसीबूल खातून […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बच्चे द्वारा शौच करने के विवाद में गुरुवार को दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया. जख्मी अहमद अंसारी, शाहनाज खातून, अहमद अंसारी की मां, मो सुलेमान, तेतरी खातून, नसीबूल खातून व रसीबूल खातून का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अहमद अंसारी द्वारा तेतरी देवी, सुलेमान अंसारी,नसीबूल खतून, सफीना खातून, हसीबूल खातून व जरीना खातून को नामजद किया गया है. जबकि दूसरे पक्ष के मो सुलेमान अंसारी की ओर से निवाजी अंसारी, अहमद अंसारी, अफसाना खातून, शहनाज खातून, रहीला खातून, नूरचमन खातून व उजयरा खातून को नामजद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन