महिला मतदाताओं का मिल रहा समर्थन : जान्हवी
महिला मतदाताओं का मिल रहा समर्थन : जान्हवी फोटो नंबर-40, क्षेत्र भ्रमण करती जान्हवी व समर्थक.सुरसंड. सुरसंड विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ माधव चौधरी को समर्थन देने को लेकर उनकी पत्नी ने मंगलवार को दौरा किया. वह अपने युवा समर्थकों की टोली के साथ विस क्षेत्र के बघाड़ी, चिकना, भुतहा, परिगामा, बसोतरा, […]
महिला मतदाताओं का मिल रहा समर्थन : जान्हवी फोटो नंबर-40, क्षेत्र भ्रमण करती जान्हवी व समर्थक.सुरसंड. सुरसंड विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ माधव चौधरी को समर्थन देने को लेकर उनकी पत्नी ने मंगलवार को दौरा किया. वह अपने युवा समर्थकों की टोली के साथ विस क्षेत्र के बघाड़ी, चिकना, भुतहा, परिगामा, बसोतरा, भंटावारी गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिली. उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण से वह पूरी तरह उत्साहित हो चुकी हैं. जात-पात व पार्टी से ऊपर उठ कर समाज के सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. वही महिला मतदाताओं व युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अमित के विजयी होने पर विस क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा. प्रकृति और नारी से संपूर्ण सहयोग प्राप्त कर पूर्ण मानव बनेगा. इस दौरान चोरौत प्रखंड प्रमुख संजय कुमार, कौशल चतुर्वेदी, शंभु राय, मंजीत पासवान, लालू यादव, ललिता देवी, सीमा देवी, अरविंद राय, अजय गुप्ता, दुर्गा पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










