छोटा भीम की आकृति देख बच्चे दंग
छोटा भीम की आकृति देख बच्चे दंग फोटो-11 पंडाल में सजा छोटा भीम की आकृतिसीतामढ़ी. नगर के बाटा गली स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में बाल ऐनिमेशन फिल्म छोटा भीम की आदमकद आकृति देख कर बच्चे दंग हैं. उक्त पंडाल के एक कोने पर ढोलकपुर कबड्डी दल में शामिल छोटा भीम के […]
छोटा भीम की आकृति देख बच्चे दंग फोटो-11 पंडाल में सजा छोटा भीम की आकृतिसीतामढ़ी. नगर के बाटा गली स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में बाल ऐनिमेशन फिल्म छोटा भीम की आदमकद आकृति देख कर बच्चे दंग हैं. उक्त पंडाल के एक कोने पर ढोलकपुर कबड्डी दल में शामिल छोटा भीम के साथ उसके प्रमुख पात्र चुटकी, राजू, जग्गु, कालिया और ढोलु भोलु को देख बच्चों के कदम रूक जा रहे हैं. मालूम हो कि पोगो टीवी चैनल पर छोटा भीम बच्चों का खास प्रोग्राम है. पूजा समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि बच्चों में छोटा भीम की दिलचस्पी को देखते हुए उक्त प्रतिमा बनायी गयी है. बच्चे इसका खूब लुत्फ उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










