प्रभातफेरी से वंचित आशा को फटकार
प्रभातफेरी से वंचित आशा को फटकार फोटो नंबर- 2 बैठक में मौजूद डीसीएम व आशा कार्यकर्ता. मेजरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में मंगलवार को डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व बीएलओ को मतदाता पहचान पत्र व […]
प्रभातफेरी से वंचित आशा को फटकार फोटो नंबर- 2 बैठक में मौजूद डीसीएम व आशा कार्यकर्ता. मेजरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में मंगलवार को डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व बीएलओ को मतदाता पहचान पत्र व एवीएम मशीन संबंधी जानकारी दी गयी. डीसीएम ने बीसीएम सुरेश कुमार सुमन की शिकायत पर प्रभातफेरी से वंचित आशा कार्यकर्ताओं को जम कर फटकार लगाया. बाद में सभी आशा को प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में प्रभातफेरी निकाली गयी. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक हरिकिशोर सिंह, सुशील कुमार झा, रामनाथ सुमन व नवीन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










