बिहार में चल रही बदलाव की आंधी : पंकज
बिहार में चल रही बदलाव की आंधी : पंकज फोटो नंबर-36, समर्थकों के साथ रालोसपा प्रत्याशीरून्नीसैदपुर. विस क्षेत्र के एनडीए गंठबंधन समर्थित रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विलंदपुर, पुनरवारा, गुरूदह उर्फ गौसनगर समेत विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस क्रम में प्रत्याशी श्री मिश्रा […]
बिहार में चल रही बदलाव की आंधी : पंकज फोटो नंबर-36, समर्थकों के साथ रालोसपा प्रत्याशीरून्नीसैदपुर. विस क्षेत्र के एनडीए गंठबंधन समर्थित रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विलंदपुर, पुनरवारा, गुरूदह उर्फ गौसनगर समेत विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस क्रम में प्रत्याशी श्री मिश्रा ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की. कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी चल रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र के मतदाताओं का उन्हें भरपूर स्नेह व समर्थन मिल रहा है. सेवा की भावना के साथ वे चुनाव मैदान में उतरे हैं. विस क्षेत्र के विकास के नक्शे पर सूबे की अगली पंक्ति में खड़ा करना उनका संकल्प है. भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त समाज की स्थापना उनके कार्य योजना में शामिल है. मौके पर चंद्र किशोर मिश्रा, मनीष कुमार, पूर्व मुखिया नवनीत कुमार, गुलटेन सहनी, शशिरंजन, कामेश्वर यादव, श्यामकिशोर राय, कृष्णा सिंह, कुंदन कुमार व प्रखंड लोजपा अध्यक्ष शंकर पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










