कुष्ठ विकलांगों को शीघ्र मिले योजना का लाभ
कुष्ठ विकलांगों को शीघ्र मिले योजना का लाभ सीतामढ़ी. बाबा क्रिस्टो दास आश्रम लक्ष्मण नगर में सम उत्थान के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को ब्रजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक जिले के पांच-छह प्रखंडों के कुछ ही कुष्ठ विकलांगों को बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना […]
कुष्ठ विकलांगों को शीघ्र मिले योजना का लाभ सीतामढ़ी. बाबा क्रिस्टो दास आश्रम लक्ष्मण नगर में सम उत्थान के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को ब्रजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक जिले के पांच-छह प्रखंडों के कुछ ही कुष्ठ विकलांगों को बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना का लाभ मिल पाया है. जिले में करीब 850 कुष्ठ विकलांग हैं. उन्होंने डीएम से सभी कुष्ठ विकलांगों को शीघ्र योजना का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की. 1800 मिलना है प्रतिमाह गौरतलब है कि वर्ष 2013 में ही बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना स्वीकृत हुआ. इसके तहत प्रति कुष्ठ विकलांग को 1500 रुपये भरण-पोषण भत्ता व 300 रुपये प्रतिमाह कौशल विकास योजना के तहत मिलने का प्रावधान हैं. इस मौके पर सोमेश्वर दूबे, रामबराइ साह, कैलाश राय, बद्रीनारायण कुंवर व अमित कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










