डायन का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

डायन का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में डायन का आरोप लगा कर महिला को मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को ले कर पीड़िता स्थानीय महेश राय की पत्नी अंंजली देवी के फर्द बयान पर स्थानीय उमेश राय, चंद्रकला देवी, शिव […]

विज्ञापन

डायन का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में डायन का आरोप लगा कर महिला को मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को ले कर पीड़िता स्थानीय महेश राय की पत्नी अंंजली देवी के फर्द बयान पर स्थानीय उमेश राय, चंद्रकला देवी, शिव शंकर राय व सीमा कुमारी को आरोपित किया गया है. बताया है कि आरोपित उमेश राय के पुत्र गौरी राय की गत दो माह पूर्व पूना शहर में काम करने के दौरान मौत हो गयी थी. तब से आरोपित पति-पत्नी द्वारा डायन का आरोप लगा कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. आरोपित उस पर अपने पुत्र को जादू-टोना कर मार डालने का आरोप लगा कर गत 10 अक्तूबर की रात्रि घर में घुस कर जमीन पर पटक कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन