शातिर मोहन बैठा का भाई गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शातिर मोहन बैठा का भाई गिरफ्तार फोटो-15 पुलिस गिरफ्त में मनोहरसीतामढ़ी. न्यायिक पेशी के लिए आये कुख्यात अपराधकर्मी सरोज राय की सुरक्षा में तैनात पुलिस स्कॉट पार्टी ने सोमवार को शातिर मनोज बैठा के भाई मनोहर कुमार को सीम के साथ गिरफ्तार किया है. रीगा थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी मनोहर पिता राजमंगल बैठा […]

विज्ञापन

शातिर मोहन बैठा का भाई गिरफ्तार फोटो-15 पुलिस गिरफ्त में मनोहरसीतामढ़ी. न्यायिक पेशी के लिए आये कुख्यात अपराधकर्मी सरोज राय की सुरक्षा में तैनात पुलिस स्कॉट पार्टी ने सोमवार को शातिर मनोज बैठा के भाई मनोहर कुमार को सीम के साथ गिरफ्तार किया है. रीगा थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी मनोहर पिता राजमंगल बैठा के पास से आइडिया कंपनी का सीम बरामद किया गया है. वह सरोज राय के माध्यम से अपने भाई मोहन बैठा के लिए उक्त सीम भेज रहा था. सरोज के साथ मोहन बैठा केंद्रीय कारागार, गया में बंद है. इस संबंध में पुलिस केंद्र के अवर निरीक्षक राम नारायण प्रसाद यादव के आवेदन पर मनोहर के विरुद्ध डुमरा थाने में प्राथमिकी की गयी है. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने अनि राजेंद्र साह को अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी है. जानकारी के अनुसार, हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में आरोपित सरोज राय की 12 अक्तूबर की दोपहर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर के न्यायालय में पेशी थी. मनोहर ने बेटनोफेट सी मरहम के पेंदी में छिपा कर उक्त सीम सरोज राय को दे रहा था. सुरक्षा में तैनात स्कॉट पार्टी के जवानों ने संदिग्ध होने पर जांच की, जिसमें छिपा कर रखा सीम जब्त किया गया. पूछताछ में मनोहर ने बताया है कि उसके भाई ने गया जेल से फोन कर बताया था कि सरोज राय पेशी के लिए सीतामढ़ी जा रहा है, वह उसे गरम कपड़ा व सीम भेज दे. उसने अपनी बहन कौशल्या देवी के नाम से उक्त सीम निकाल कर सरोज राय को दे रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन